1मतलब
जब आप किसी दुकान पर UPI से भुगतान करते हैं, तो उसे process करने का एक खर्च होता है। यह खर्च दुकानदार उठाता है और अपने acquiring bank को देता है। इसी को MDR कहते हैं।[1]
2इसका मतलब आपके लिए क्या है
- ग्राहक हैं: आपके लिए कुछ नहीं बदलता। UPI से भुगतान पहले की तरह मुफ़्त है और आप सिर्फ़ लिखी हुई कीमत देंगे।[1]
- दुकानदार हैं: आपका खाता P2PM श्रेणी में है, तो आप पर MDR शून्य है। यह श्रेणी UPI QR से महीने में ₹1 लाख तक की सीमा और bank में आपके खाते की श्रेणी, दोनों से तय होती है। P2M श्रेणी के दुकानदार को ₹2,000 से ऊपर के UPI भुगतान पर 0.4% (अधिकतम ₹300) अपने bank को देना होगा। कुछ श्रेणियों में दर अलग है; नीचे देखिए।
3कैसे काम करता है
उदाहरण के लिए ₹17,700 का बिल लिया है। ₹70.80 हमारा हिसाब है: ₹17,700 का 0.4%।
- ₹2,000 से ऊपर के UPI दुकानदार-भुगतान (P2M) पर 0.4%।[1]
- ₹75,000 और उससे ऊपर: ₹300 से ज़्यादा नहीं।
- ₹2,000 तक के भुगतान पर MDR नहीं।
- दोस्त या परिवार को भेजना (P2P) मुफ़्त।
4कुछ श्रेणियों में दर अलग है
- ₹5 का तय शुल्क: रेलवे, telecom, बीमा, petrol pump और बिजली, पानी, piped gas जैसे utility bill में ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर 0.4% की जगह ₹5 प्रति लेनदेन।[1]
- Capital market: mutual fund, securities और stockbroker जैसे भुगतानों पर 0.02%, अधिकतम ₹300।[1]
- AutoPay: अपने-आप कटने वाले भुगतानों (UPI mandate) पर तय MDR शुल्क नहीं है।[1]
- Credit card या credit line से जुड़ा UPI: इन पर यह MDR लागू नहीं है; इनके नियम अलग हैं।[1]
नीचे का हिसाब आम दर (0.4%) से है; ऊपर की श्रेणियों पर वह लागू नहीं होता।
5हिसाब लगाइए
0.4% की दर से
यह आम दुकान (P2M) का हिसाब है। छोटे दुकानदार (P2PM) पर MDR शून्य है, और रेलवे, बीमा, petrol pump जैसी श्रेणियों में दर अलग है। नतीजा पैसे तक (दशमलव के दो अंक तक) round करके दिखाया गया है।
6आम ग़लतफ़हमी
7आपका अधिकार
छोटे दुकानदार: P2PM श्रेणी (UPI QR से महीने में ₹1 लाख तक) पर MDR शून्य रहेगा। GST registration ज़रूरी नहीं। रक़म लगातार 3 महीने ₹1 लाख से ऊपर रही तो दुकानदार P2M में गिना जाएगा।[1]
8अभी क्या करें
- बिल में अलग से "UPI charge" जुड़ा दिखे तो मना कीजिए और बिल सँभालकर रखिए।
- "UPI महँगा हो गया" जैसा message आगे मत बढ़ाइए। NPCI के FAQ में ग्राहक के लिए कोई शुल्क नहीं है।
- दुकानदार हैं तो अपने bank या payment app से लिखित में पूछ लीजिए कि आपकी श्रेणी P2PM है या P2M, और आप पर कौन-सी दर लगेगी।
9सवाल-जवाब
10जुड़े शब्द
पूरा लेख: 15 अक्टूबर से UPI महँगा हो जाएगा? नहीं
11स्रोत
- NPCI — Merchant Discount Rate (MDR) on Select UPI (P2M) Transactions, FAQs, 15 September 2026 ↗किस बात के लिए, दस्तावेज़ का कौन-सा हिस्सा
- Q3, Q31₹2,000 से ऊपर के UPI दुकानदार-भुगतान पर 0.4% MDR
- Q3, Q32₹75,000 और उससे ऊपर के लेनदेन पर अधिकतम ₹300
- Q5लागू होने की तारीख़ 15 अक्टूबर 2026 (13 अक्टूबर 2026 के press release से बदली)
- Q2, Q35₹2,000 तक के भुगतान पर MDR नहीं
- Q35MDR दुकानदार अपने acquiring bank को देता है; ₹3,000 पर ₹12, ₹50,000 पर ₹200, ₹1,00,000 पर ₹300
- Q15ग्राहक से कोई शुल्क नहीं
- Q16दोस्त या परिवार को भेजना (P2P) मुफ़्त
- Q17UPI app platform fee या कोई और charge नहीं ले सकते
- Q19QR scan करना ग्राहक के लिए मुफ़्त
- Q34दुकानदार MDR ग्राहक से नहीं वसूल सकता
- Q23, Q24P2PM श्रेणी (UPI QR से महीने में ₹1 लाख तक) पर MDR शून्य
- Q28P2PM के लिए GST registration ज़रूरी नहीं
- Q29लगातार 3 महीने ₹1 लाख से ऊपर आने पर दुकानदार P2M में
- Q33, Q39–Q41रेलवे, telecom, बीमा, petrol pump और बिजली-पानी जैसे utility bill में ₹2,000 से ऊपर ₹5 का तय शुल्क
- Q37, Q38capital market (mutual fund, securities, stockbroker) के भुगतानों पर 0.02%, अधिकतम ₹300
- Q22AutoPay (UPI mandate) पर तय MDR शुल्क नहीं
- Q36credit card या credit line से जुड़े UPI भुगतान के नियम अलग
- Q26, Q28MDR खाते की श्रेणी से तय; P2PM श्रेणी महीने की सीमा और bank खाते की श्रेणी, दोनों से
- NPCI — Press release: UPI MDR on Select Merchant Transactions Shall be Implemented Post Diwali (13 Oct 2026) ↗किस बात के लिए, दस्तावेज़ का कौन-सा हिस्सा
- पहला पैराग्राफ़MDR 15 अक्टूबर 2026 से नहीं, दिवाली के तुरंत बाद लागू होगा; तारीख़ NPCI अलग से बताएगा
12सुधार का इतिहास
- सुधार: NPCI ने 13 अक्टूबर 2026 के press release में MDR लागू होने की तारीख़ बदली। अब यह 15 अक्टूबर से नहीं, दिवाली के तुरंत बाद लागू होगा, और तारीख़ NPCI अलग से बताएगा। तारीख़ वाली बातें और स्रोत इसी हिसाब से ठीक किए।
- साफ़ किया: P2PM श्रेणी ₹1 लाख की सीमा और bank खाते की श्रेणी, दोनों से तय होती है (FAQ के सवाल 26, 28)।
- जोड़ा गया: जिन श्रेणियों में दर अलग है (₹5 का तय शुल्क, capital market में 0.02%, AutoPay, credit से जुड़ा UPI)। NPCI के FAQ के सवाल 22, 33 और 36 से 41 दोबारा पढ़े गए।
- स्रोत के साथ FAQ के सवाल-नंबर जोड़े। "इसका मतलब आपके लिए क्या है" और "अभी क्या करें" हिस्से जोड़े।
- पन्ना बना। NPCI के FAQ (15 सितंबर 2026) से जाँचा।
पन्ना बना: 06 अक्तू 2026 · आख़िरी जाँच: 14 अक्तू 2026
यह सामान्य जानकारी है, कानूनी या वित्तीय सलाह नहीं।
यह पन्ना: https://seedhamatlab.com/shabdkosh/mdr/ · आख़िरी जाँच: 14 अक्तू 2026
छपी हुई प्रति पुरानी हो सकती है। ताज़ा पन्ना site पर देख लीजिए।

एक लाइन में